कोट्टायम (केरल)। सीआईएससीई बोर्ड की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक केरल में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते, जिनमें से 12 पदक अकेले कानपुर के हिस्से में आए।

उत्तर प्रदेश टीम के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग (इण्डियन राउंड) में विदुषी शुक्ला ने 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीते।
अंडर-17 बालिका वर्ग (इण्डियन राउंड) में रतनम दिक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए, वहीं रीतिका सिंह ने 2 कांस्य पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग (इण्डियन राउंड) में विधुराज केशरवानी ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग (रिकर्व राउंड) में गौरी भदौरिया ने 1 रजत पदक जीता। इन शानदार उपलब्धियों के साथ ही सभी विजेता खिलाड़ी अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।










