न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सीरीज में खाता खोला, शिवम दुबे की तूफानी पारी व्यर्थ गई

0
46

-विशाखापत्नम में खेले गए चौथे टी20 में भारत को मिली 50 रनों से करारी हार

न्यूजीलैंड ने विशाखापत्नम में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को खेले गए चौथे मैच में भारत को 50 रनों की करारी हार से रूबरू करवाया। इस जीत के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-3 से पिछड़ रही है। न्यूजीलैंड ने 216 का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा (0) गोल्डन डक का शिकार हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) और हार्दिक पांड्या (2) का बल्ला नहीं चला। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। भारत ने 63 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स हैं। वहीं, ÓF वह 23 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की बदौलत 65 रन बनाने के बाद रनआउट हुए। दुबे ने 15 गेंदों में अर्द्धशतक बना डाला, जबकि भारत के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। रवि बिश्नोई 10 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सेंटनर ने तीन विकेट लिए। ईश सोढ़ी और जैक डफी के हिस्सा में दो-दो विकेट आए। मैट हैनरी और जकारी फाउल्केस को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत के बाद भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन जुटाए। टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंदों में 44 रन बनाने के बाद नौवें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जमाए। लेकिन मेहमान टीम के 63 रन के अंदर पांच विकेट गंवा देने से रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। रचिन रविंद्र (2) और मार्क चैपमैन (9) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान किया।

कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन जोड़कर हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here