कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को जब दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से हराया था, तब हेड कोच ने उसके लिए पिच की बजाए भारतीय बल्लेबाजों को दोषी ठहराया था। इस बार उन्होंने हार के लिए खराब शेड्यूल की बात कही है। कहा कि यहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, जिसमें वहां पर वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही थी। इसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा थे।
टीम इंडिया के हेड कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने तीन दिन पहले हम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रहे थे। वहीं इस सीरीज के लिए हमें तैयारी के लिए सिर्फ 2 दिनों का समय मिला। हेड कोच के इस बयान से साफतौर पर खराब शेड्यूल को लेकर जिम्मेदारी ठहराई गई है। नए हेड कोच के कार्यकाल में अब तक टीम इंडिया ने कुल 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि तीन मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।










