अब मुझको हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़ती है : विराट कोहली

0
71

विराट कोहली क्रिकेट के दो फॉर्मेट टी-20 और टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अब वह सिर्फ वन डे इंटरनेशनल में टीम इंडिया की नीली जर्सी में उतरते नजर आएंगे। कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले जब अचानक अपने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, तब दुनिया भर में उनके करोड़ों चाहने वालों को झटका लगा था। यहां तक कि पूर्व खिलाड़ियों ने भी 36 की उम्र में संन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले को गलत बताया था। विराट कोहली से मंगलवार को युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में मौजूद होस्ट गौरव कपूर ने जब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने अजब-गजब तरीके से जवाब देकर बात को घुमा दिया।

विराट कोहली इस समय लंदन में हैं

विराट कोहली इस समय लंदन में हैं और उन्होंने 8 जुलाई को युवराज सिंह द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें वहां पर मौजूद होस्ट गौरव कपूर ने उनसे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं। कोहली ने इस बयान के जरिए इशारा दिया कि उन्होंने अपनी उम्र को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया।

टीम इंडिया के प्लेयर्स भी चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे

भारतीय टीम जो अभी शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, उसे 10 जुलाई से सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड में खेलना है। इस चैरिटी कार्यक्रम में टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स के साथ ही सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी पहुंचे थे, जिनकी मुलाकात विराट कोहली से भी हुई थी। वहीं कोहली ने युवी के साथ अपनी दोस्ती पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह भारतीय टीम में नए थे तो युवराज सिंह के अलावा हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की थी। हमारा मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत अच्छा रिश्ता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here