ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप : सब जूनियर में बरेली, कानपुर और जालौन के खिलाड़ियों का दबदबा

0
31

कानपुर।  ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में आज युवा खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।

बॉयज कैटेगरी में बरेली के वीहान प्रताप सिंह, कानपुर के प्रतीक, मैनपुरी के अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं गर्ल्स वर्ग में बरेली, कौशांबी की कंगना व जालौन की गीतांजलि बालिकाओं ने अपनी फुर्ती व तकनीक से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप

आज मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल) तथा विशिष्ट अतिथि सुनील बजाज ने प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आगामी नेशनल फेडरेशन कप, जयपुर में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सब जूनियर बालक वर्ग के परिणाम

  • अंडर-21 किग्रा : – स्वर्ण : वीहान प्रताप सिंह (बरेली), रजत : साहिल वर्मा (कानपुर)
  • अंडर-25 किग्रा :- स्वर्ण : प्रतीक (कानपुर), रजत : युवान (जालौन), कांस्य : अमन (जालौन) व देवांश (गोरखपुर)
  • अंडर-50 किग्रा : – स्वर्ण : अभिषेक (मैनपुरी), रजत : आरव कुमार (बरेली), कांस्य : कौस्तुभ शुक्ला (कानपुर)

सब जूनियर बालिका वर्ग के परिणाम

  • अंडर-18 किग्रा : – स्वण्र : गीतांजलि (जालौन), रजत : राधा श्रीआनवी कुशवाहा (कानपुर)
  • अंडर -29 किग्रा : – स्वर्ण : कंगना (कौशांबी), रजत : दृष्टि (बरेली), कांस्य : अंशिका (श्रावस्ती) व गुनगुन (बागपत)
  • अंडर-41 किग्रा : – स्वर्ण : सृष्टि (बरेली), रजत : तेजस्वी सिंह (कानपुर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here