कानपुर। रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकडमी एवं कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकडमी में हुआ। यह प्रतियोगिता 23 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।
यह वर्ष 2026 की अकडमी की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता है, जिसमें शहर के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्गों में बालक वर्ग (एकल व युगल) तथा बालिका वर्ग (एकल) में किया जा रहा है।
अंडर-15 बालक एकल : प्रमुख परिणाम
क्वार्टर फाइनल मुकाबले
पार्थ जौहरी ने अभिनव कांशिक वर्मा को 30–14 से पराजित कियाSportsleak
शान सिंह ने नचिकेत मिश्रा को 30–15 से हराया
हम्माद खान ने पलाश शुक्ला को 30–19 से मात दी
कार्तिक शुक्ला ने विराट राणा को 30–5 से हराया
श्रेयांशु रंजन ने नमन सोनकर को 30–28 से पराजित किया
गौरव शुक्ला ने प्रखर जैन को 30–15 से हराया
रुशांक मेहरोत्रा ने आयुष यादव को 30–27 से हराया
आर्यमन खंडेलवाल वॉकओवर से अगले दौर में पहुँचे
उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अरुण पाठक, सदस्य विधान परिषद एवं पैट्रन, कानपुर जिला बैडमिंटन संघ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में धीरेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष), नितिन श्रीवास्तव, डी.पी. सिंह (सचिव), महीप सक्सेना (वाइस चेयरमैन), रवि दीक्षित (चीफ रेफरी), सौरभ श्रीवास्तव (कार्यकारी सचिव), आशुतोष सत्यम झा (कार्यकारी सचिव), आशीष गौर, नरेंद्र शाह, विजय दीक्षित, आशीष कुमार एवं साहिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













