रागेन्द्र स्वरूप स्मृति बैडमिंटन : शिनाया को गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 खिताब, अथर्व अंडर-17 के फाइनल में

0
170

 

कानपुर। शिनाया श्रीवास्तव ने रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकाडमी में आयोजित वर्ष की पहली तीन दिवसीय रागेन्द्र स्वरूप स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन अस्मिता सिंह को 15-3, 15-3 से हराकर गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 का खिताब अपने नाम कर लिया।

23 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका सिंगल्स एवं युगल वर्ग, अंडर-13 व अंडर-17 आयु वर्गों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों की तकनीक व फिटनेस देखते ही बन रही थी।

बालक अंडर-17 वर्ग
श्रेयंश पांडे ने मोहम्मद शाहमीर को 30-25 से हराया।
कार्तिक शुक्ला ने आयुष राजपूत को 30-21 से पराजित किया।
शिवांश ने रुद्रांग यादव 30-26 हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई
आरव इंद्रा सोनकर ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबले 30-18 व 30-19 से जीते। पहले सेमीफाइनल में कार्तिक शुक्ला ने आयुष राजपूत को 30-23 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अथर्व यादव ने श्रेष्ट शुक्ला को 30-23 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला कार्तिक शुक्ला व अथर्व यादव के बीच खेला जाएगा।

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 क्वार्टर फाइनल
सानवी चौहान ने रश्मि शुक्ला को वॉकओवर से हराया।
अस्मिता सिंह ने उषशी झा को 30-14 से पराजित किया।
शिनाया श्रीवास्तव ने आराध्या त्रिपाठी को 30-14 से हराया।
आराध्या मेहरोत्रा ने आराही पाल को 30-11 से मात दी।

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 सेमीफाइनल व फाइनल
अस्मिता सिंह ने सानवी चौहान को 15-8, 15-8 से हराया।
शिनाया श्रीवास्तव ने आराध्या मेहरोत्रा को 15-2, 15-6 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में शिनाया श्रीवास्तव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अस्मिता सिंह को 15-3, 15-3 से हराकर गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 का खिताब अपने नाम किया।

दूसरे दिन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.श्रावण कुमार सिंह यादव (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय), डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा (क्रीड़ा सचिव, डॉ. प्रभाकर पांडे (एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. सौरभ तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर),उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here