रागेंद्र स्वरुप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 23 जनवरी से

0
56

रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी एवं कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रागेंद्र स्वरुप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में अंडर 13अंडर 15 एवं अंडर 17 बालक एकल व युगल एवं इन्हीं वर्गों में बालिका एकल वर्गों के लिए जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी कल्याणपुर में किया जाएगा ।

सभी एंट्री ऑनलाइन ली जाएगी जो की 18जनवरी से 22 जनवरी तक कराई जा सकेगी। ऑनलाइन एंट्री का लिंक कानपुर  बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट  www.kdba.co.in पर उपलब्ध होगी।

किसी प्रकार की जानकारी के लिए सत्यम कटियार 9569688972, अमृतांश तिवारी 9450264205 रवि दीक्षित (बैडमिंटन कोच) 9935554244 से फोन  पर संपर्क किया जा सकता है। सभी मैच कॉस्को एरो 999 शटलकॉक से खेले जाएंगे। यह जानकारी केडीबीए के सचिव डी पी सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here