रानी सिंह उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

0
44

लखनऊ। लखनऊ की राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता रानी सिंह को खेलकूद व सामाजिक कार्यो में किए गए योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने देते हुए उम्मीद जताई कि रानी सिंह पूर्व की भांति हैंडबॉल की गतिविधियों के संचालन व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में योगदान करती रहेंगी।

इस नियुक्ति पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने विश्वास जताया कि रानी सिंह के अनुभव का लाभ प्रदेश में हैंडबॉल खेल के विकास और महिला खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व और ज्यादा बढ़ाने में मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी रानी सिंह को नियुक्ति के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here