रणजी ट्रॉफी : यूपी के गेंदबाजों ने उड़ीसा की पहली पारी 243 रनों पर समेटी

0
68

कानपुर। अपने रणजी सीजन के पहले मैच में आन्ध्र प्रदेश के खिलाफ 3 अंक अर्जित करने वाली यूपी की टीम ने शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में उड़ीसा के खिलाफ शुरू हुए दूसरे मुकाबले के पहले दिन शानदार गेंदबाजी से अपने लिए मैच बना लिया। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के इस दूसरे मुकाबले में उड़ीसा की पहली पारी सिर्फ 243 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में मेजबान टीम की सलामी जोड़ी अभिषेक गोस्वामी (6) और माधव कौशिक (9) ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए थे।

इससे पहले उड़ीसा के तीन बल्लेबाजों ने अर्द्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को शर्मनाक स्थिति से बचा लिया। संदीप पटनायक (53), गोविंदा पोद्दार (64), सम्बित बराल (नाबाद 59) ने शानदार अर्द्धशतक लगाए, जबकि राजेश मोहंती (48) ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। स्पिनर हावी रहे और उड़ीसा की पारी के 10 में से 7 विकेट उन्होंने अपनी झोली में डाले।

यूपी के लिए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर शिवम शर्मा सबसे सफल गेेदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए, जबकि शिवम मावी, विप्रज निगम और रिंकू सिंह की जगह टीम में शामिल हुए प्रशांतवीर ने दो-दो विकेट चटकाए। एक विकेट मीडियम पेसर कुनाल त्यागी को भी मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here