रणजी : विकेट पढ़ने में चूके यूपी के कप्तान-कोच, झारखंड ने बजाया गेंदबाजों का बैंड

0
56

 

-फिर बदल दी टीम, 17 विकेट लेने वाले जीशान अंसारी ही ड्रॉप

-शरनदीप सिंह की नाबाद शतकीय पारी, शिखर मोहन और आर्यमन सेन के साथ दो बड़ी साझेदारी भी कीं
-आसान विकेट पर टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला बैठे
-झारखंड पहले दिन एक विकेट पर 279 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में
– विकेट के लिए दिन भर तरस्े यूपी के गेंदबाज, झारखंड के बल्लेबाजों ने जमकर बखिया उधेड़ी

नॉक आउट दौर के लिए अपने सबसे अहम् मुकाबले में यूपी के कप्तान से सुबह ही एक बड़ी चूक हो गई। इस चूक के साथ ही छठे मुकाबले के पहले ही दिन रणजी 2025-26 सीजन में यूपी के सफर की सीमा रेखा भी लगभग तय हो गई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलीट ग्रुप ए के इस मुकाबले में बैटिंग विकेट पर टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी करवाना यूपी के सबसे भारी गलती साबित हो सकती है। एक बार फिर मेजबान गेंदबाज घरेलू विकेट का फायदा न उठा सके। वे दिन भर विकेट के लिए तरसते रहे और झारखंड पहले दिन स्टम्प तक अपनी पहली पारी में शरनदीप सिंह के नाबाद शतक और शिखर मोहन व आर्यमन सेन के साथ हुईं शतकीय साझेदारियों की मदद से एक विकेट पर 279 रन बोर्ड पर लगा बेहद मजबूत नजर आ रहा था।

विकेट पर घास देखकर धोखा खा गए कप्तान?
मेजबान टीम के कप्तान आर्यन जुयाल और कोच अरविंद कपूर इकाना के विकेट का मिजाज पढ़ने में विफल रहे और सिक्का अपने पक्ष में गिरने के बावजूद आसान विकेट पर झारखंड को पहले बल्लेबाजी कि तोहफा दे बैठे। दरअसल विकेट पर हल्की घास नजर रही थी। शायद इसीलिए टीम मैनेजमेंट पहले ही तय कर चुका था कि यदि टॉस जीतते हैं तो पहले गेंदबाजी करना बेहतर होगा। लेकिन यहीं उनसे बड़ी गलती हो गई। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले लिया लेकिन उसके सीमर्स को विकेट से मदद ही नहीं मिली। एक मात्र सफलता भी उसके स्पिनर विप्रज निगम को ही मिली।

शरनदीप सिंह ने की दो शतकीय साझेदारियां
शरनदीप सिंह ने यूपी के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए न सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि सलामी विकेट पर शिखर मोहन (78) के साथ 147 और आर्यमन सेन के साथ 132 रनों की साझेदारी कर यूपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। यूपी को विप्रज निगम ने जब शिखर मोहन के रूप में पहली सफलता दिलवाई तब तक बोर्ड पर 147 रन लग चुके थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक शरनदीप सिंह 269 गेंदों का सामना करके 15 चौकों की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे छोर पर आर्यमन सेन 64 रन बनाकर उनका जमकर साथ निभा रहे थे।

झटका : प्रशांतवीर फील्िंडग करते समय हुए चोटिल
यूपी को एक झटका प्रशांतवीर के रूप में भी लगा जब वह शरनदीप के एक शॉट को रोकने के प्रयास में लंच से ठीक पहले अपने दाहिने कंधे में चोट खाकर मैदान से बाहर चले गए। वे अब शेष मैच में खेलेंगे या नहीं अभी कुछ कहा नहीं जा सकती। यदि वे नहीं लौटते हैं तो यूपी को न सिर्फ एक गेंदबाज के रूप में उनकी कमी खलेगी बल्कि लोअर ऑर्डर में एक बल्लेबाज भी कम हो जाएगा।

नॉक आउट दौर में प्रवेश पर नो इंट्री का लग सकता है बोर्ड
पहले दिन का स्कोर बता रहा है कि यूपी इस मुकाबले में झारखंड से अब जीत तो नहीं सकता। पहली पारी को लेकर ही लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि झारखंड के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन बोर्ड पर 550 या 600 रन लगा दिए तो यूपी के लिए पहली पारी की बढ़त लेना भी काफी कठिन हो जाएगा। यूपी के लिए सुबह टॉस से पहले तक नॉक आउट दौर में पहुंचने की जो थोड़ी संभावनाएं भी दिख रही थीं वह अब काफी धुंधली पड़ गई हैं।

फिर बदल दी टीम, 17 विकेट लेने वाले जीशान अंसारी ही ड्रॉप!
यूपीसीए में चयन को लेकर चल रहा मजाक एक बार फिर सामने आया। इस मैच के लिए जो मैच से पहले आज जो 15 खिलाड़ियों की सूची बनी उनमें कुछ खिलाड़ी तो यूपीसीए की ओर से सोमवार को जारी 21 की सूची में भी नहीं थे। इसमें सिद्धार्थ यादव और सात्विक चिकारा के नाम जुड़ गए हैं। सिद्धार्थ तो अंतिम 11 में आ गए हैं, जबकि जीशान अंसारी जिनके पहले चरण में 3.65 की इकानॉमी के साथ 17 विकेट थे और हाल ही में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 21 विकेट थे, वे इस मैच में आश्चर्य जनक ढंग से नहीं खेल रहे हैं। हालांकि उनको ग्रोइन इंजरी की समस्या बताई जा रही है। अब 15 की टीम में बेंच पर बैठे खिलाड़ी हैं, शिवम शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जसमेर धनकर और करन चौधरी। 15 की सूची में शामिल शुभ खन्ना की विदाई हो गई है, जबकि आदर्श सिंह कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में कप्तान बनकर चले गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here