इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे कानपुर के रवि दीक्षित

0
71

कानपुर। कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर एवं कोच रवि कुमार दीक्षित दिल्ली में आयोजित योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतियोगिता 18 जनवरी तक चलेगी।
रवि दीक्षित एशिया-सर्टिफाइड अंपायर हैं और इससे पूर्व जापान के कुमामोटो मास्टर्स BWF-500, चीन, वियतनाम तथा भारत में हैदराबाद इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में अंपायरिंग कर चुके हैं। कुमामोटो मास्टर्स में उन्हें रेफरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
वे BWF लेवल-1 सर्टिफाइड कोच (2016) हैं और वर्तमान में कानपुर बैडमिंटन एकेडमी, रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here