कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन का चयन टेबल टेनिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 2जनवरी से 5जनवरी तक वडोदरा गुजरात में आयोजित हो रही वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर चैंपियनशिप के निर्णायक के लिए हो गया है। कानपुर के संजय टंडन अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंपायर हैं।शहर का नाम टेबल टेनिस के क्षेत्र में लगातार रोशन कर रहे हैं। इन्होंने पहले भी कई अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक(बॉबी), गीता टंडन कपूर (वाइस प्रेसिडेंट यूपीटीटीए), आशीष कपूर, आशुतोष सत्यम झा, अरुण दुबे, सुनील सिंह, अविनाश यादव,अनिल वर्मा, रवि पोपटानी,अभिसारिका यादव,सुनील वर्मा, सौरभ पाल, अनमोल दीप ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने की बधाई दी।










