सत्यम, गुरमीत और सोनिया ने दोहरे स्वर्ण जीतकर जमाई धाक

0
54

लखनऊ। सत्यम मौर्या, गुरमीत सिंह और सोनिया साहनी ने लखनऊ एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

लखनऊ एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित

सत्यम मौर्या ने पुरुष शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। पुरुष शॉटपुट में राजवीर यादव दूसरे व आर्यन सोनकर तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष डिस्कस थ्रो में मृंजल जैन दूसरे स्थान पर रहे।

पुरुष 100 मीटर दौड़ में गुरमीत सिंह पहले, मेधांजय दूसरे और अवनी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा गुरमीत ने 200 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान हासिल किया, जबकि मेधांजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला लंबी कूद व त्रिकूद में सोनिया साहनी पहले स्थान पर रही।

इसके अलावा पुरुष 20 किमी.वाक में सर्वजीत पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष 1500 मी. दौड़ में शिव कुमार यादव पहले, सत्यम यादव दूसरे व अमरजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष 5000 मी. दौड़् में रघुबीर यादव पहले एवं आशुतोष शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

पुरुष 3000 मी. दौड़ में अनुपम पहले व ज्ञानेंद्र कुमार रावत दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष 400 मी.बाधा दौड़ में एन.कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।

पुरुष 10000 मी.दौड़ में इस्लाम अली पहले, रवि पाल दूसरे व सोनू सिंह राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ पुरुष जैवलिन थ्रो में अभय कुमार पहले, राजवीर यादव दूसरे व दिव्यांश निगम तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष ऊंची कूद में दिव्यांश निगम पहले व आर्यन सोनकर दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष लंबी कूद में युज्ञांत शेखर सिंह पहले व पीयूष शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

दौड़ की अन्य स्पर्धाओं में पुरुष 400 मी.दौड़ में आयुष कुमार पहले, आदित्य कुमार दूसरे व उदय बाजपेयी तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष 800 मी.दौड़ में शिव कुमार निषाद पहले, साहित्य वर्मा दूसरे व आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

महिला शॉटपुट में शेख नवीजा ने पहला और मोनिका यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला जैवलिन थ्रो में प्रज्ञा जैन पहले व शेख नवीजा दूसरे स्थान पर रही।

महिला 100 मी.दौड़ में साइबा खान पहले व मीमांशा त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रही। महिला 200 मी.दौड़ में मीमांशा त्रिपाठी पहले व साइबा खान दूसरे स्थान पर रही।

महिला 400 मी.दौड़ में रागिनी सिंह पहले, अनिका मिश्रा दूसरे स्थान पर रही। महिला 800 मी.दौड़ में मोहिनी यादव, महिला 1500 मी.दौड़ में रूबी व महिला 3000 मी.दौड़ में प्रीति यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला 5000 मी.दौड़ में सुधा यादव पहले व रूबी दूसरे स्थान पर रही।

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित टीम आगामी 29 व 30 जुलाई को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स स्टेडियम में होने वाली उत्तर प्रदेश ओपन पुरुष व महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी।

आज ट्रायल के दौरान कामता सिंह, हलीमुद्दीन, राजेश गौड़, ज्योति निषाद, लवकुश, संदीप और विश्वजीत ने भी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here