लखनऊ। डॉ. नवनीत सहगल की अगुवाई वाले पैनल ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की नई कार्यकारिणी के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इन चुनावों में सेवानिवृत्त आईएएस डा.नवनीत सहगल एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए जबकि केएम खान दोबारा सचिव बने।
बीबीडी यूनिवर्सिटी स्थित डॉ. अखिलेश दास सभागार में शनिवार को हुए चुनावों में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न इस चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर डॉ. सहगल ने 120 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर विजयी रहे केएम खान ने 115 वोट हासिल किए।
दूसरी ओर सीनियर उपाध्यक्ष चुने गए सुजय त्रिपाठी को 107 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एमजी टुटेजा पर एमजी टुटेजा ने 102 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं चारों संयुक्त सचिवों ने 105 से 106 मत हासिल किए।
सभी विजयी उम्मीदवारों का चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आईएएस एसपी मिश्रा ने औपचारिक रूप से घोषणा की। सीएएल की वार्षिक आमसभा की बैठक में बहुमत के आधार पर हाथ उठाकर फैसला किया गया।
चुनी गई नई कार्यकारिणी:
- अध्यक्ष – डॉ. नवनीत सहगल
- सीनियर उपाध्यक्ष –सुजय त्रिपाठी
- उपाध्यक्ष –अभिजीत सरकार, विराज सागर, विनय मोहन
- सचिव –केएम खान
- संयुक्त सचिव –एसपी सिंह, विकास पाण्डेय, नईम चिश्ती, सुभांष कुमार
- कोषाध्यक्ष –एमजी टुटेजा पीआरओ –अभिजीत सिन्हा
- कार्यकारिणी सदस्य: कमल कान्त कनौजिया, मूसी रज़ा, राकेश सिंह, साद रईस, आरिफुल हसन, इशरत अली रिज़वी, कमर हुसैन, गुरविन्दर सिंह, तुषार सिन्हा, दीपक यादव, सुमित गुप्ता










