कानपुर यूथ ओलंपिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता की सेमीफाइनल लाइन तैयार

0
84

कानपुर। कानपुर यूथ ओलंपिक सीजन 3 की बास्केटबॉल प्रतियोगिता की सेमीफाइनल लाइन तैयार हो गई है। बुधवार को नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हो गए। पहले सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन का जुगल देवी और दूसरा सेमीफाइनल डीपीएस आजाद नगर व केवी आईआईटी के बीच खेला जाएगा।

कानपुर यूथ ओलंपिक 2025 सीजन 3 में आज तीन महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में पावरलिफ्टिंग, बास्केटबॉल और कबड्डी शामिल थीं।

प्रतियोगिताओं के विवरण:

– पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता: सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें 138 बालक/ बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन चंदोला, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित और कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव श्री सौरभ गौर उपस्थित रहे।
– बास्केटबॉल प्रतियोगिता: नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर में आयोजित की गई।
– कबड्डी प्रतियोगिता: ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित की गई
– पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, द्वि‌तीय स्थान गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल और तृतीय स्थान ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल को

*पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के परिणाम :(बालिका वर्ग)
43 किलो भार वर्ग: यशी यादव (प्रथम गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल), अदिति वर्मा (द्वितीय पंडित दीनदयाल स्कूल ),तनु कुशवाहा( तृतीय गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल)
47 किलो भार वर्ग: श्रेया गौर (प्रथम गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल) अंशी मौर्य (द्वितीय सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल) प्रियांशी निषाद( तृतीय गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल)
52 किलो भार वर्ग : रिया रावत (प्रथम एस पी डी एम स्कूल) प्रियंका राजपूत (द्वितीय पंडित दीनदयाल विद्यालय) नैंसी कटियार(तृतीय गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल)

57 किलो भार वर्ग : सिया यादव (प्रथम गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल) प्रदक्षिणा सिंह( द्वितीय डी पी एस कल्याणपुर )भूमि यादव( तृतीय पंडित दीनदयाल विद्यालय)
63 किलो भार वर्ग :शिवानी वर्मा( प्रथम गार्डेनिया पब्लिक स्कूल) गौरी कश्यप (द्वितीय सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल) आरोही कुशवाहा (तृतीय डीपीएस कल्याणपुर)

72 किलो भार वर्ग: जिया सिंह (प्रथम ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल)आराध्या कटियार (द्वितीय पंडित दीनदयाल विद्यालय) वैश्यावी मिश्रा (तृतीया पंडित दीनदयाल विद्यालय)

84 किलो भार वर्ग :मेघा सुरा ( प्रथम गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल) कीर्ति त्रिपाठी (द्वितीया डीपीएस कल्याणपुर) जागृति (तृतीय पंडित दीनदयाल विद्यालय)
+84 किलो भार वर्ग कृतिका मिश्रा (प्रथम पंडित दीनदयाल विद्यालय) स्वस्तिका दीक्षित (द्वितीय डीपीएस कल्याणपुर) नव्या शुक्ला (तृतीय पंडित दीनदयाल विद्यालय)

परिणाम बालक वर्ग:
53 किलो भार वर्ग:अंश शुक्ला (प्रथम सूर्य पब्लिक स्कूल), यश (द्वितीय सेठ मोतीलाल खेड़िया), तेजस शर्मा (तृतीय पंडित दीनदयाल विद्यालय)

59 किलो भार वर्ग:दानिश खान(प्रथम ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल), रौनक ,(द्वितीय गौतम सेठ मोतीलाल खेड़िया), आदेश (तृतीय गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल)
66 किलो भार वर्ग: मीत कटियार (प्रथम भगवती एजुकेशन सेंटर), अमन (द्वितीय पंडित दीनदयाल विद्यालय ),अमन यादव (तृतीय श्री राम विद्यालय)।

74 किलो भार वर्ग: आदर्श गौतम (प्रथम वुड वाइन गार्डेनिया स्कूल), तनवीर खान( द्वितीय ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल), शौर्य वर्मा (तृतीय डीपीएस कल्याणपुर
83 किलो भार वर्ग :अक्षत निगम (प्रथम सूर्या पब्लिक स्कूल),अविरल (द्वितीय कैलाश सरस्वती विद्या मंदिर), पार्थ गुप्ता (तृतीय गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल)
93 किलो भार वर्ग: पीयूष सिंह (प्रथम सूर्य पब्लिक स्कूल), अक्षत गौतम (द्वितीय पंडित दीनदयाल विद्यालय), आदि वर्मा( तृतीय एस वी आई सी पनकी)
105 किलो भार वर्ग:रजत यादव (प्रथम सूर्य पब्लिक स्कूल),सिद्धार्थ गुप्ता (द्वितीय एस वी एम आई सी कानपुर) ,धीरू सिंह परिहार( तृतीय एस पी आई सी कॉलेज)
120 किलो भार वर्ग: मयंक गुप्ता (प्रथम ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल), दिव्यांशु चतुर्वेदी (द्वितीय पंडित दीनदयाल विद्यालय ), श्रेयांश सिंह (तृतीय ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल)।

पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित लोग:*

– सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन चंदोला
– वीएसएसडी कॉलेज की उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीरू टंडन
– कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित
– कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव श्री सौरभ गौर
– ऑब्जर्वर श्री आनंद बिहारी श्रीवास्तव
– निर्णायक मंडल में श्री राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, अमित बाजपेई, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्य, तपस्या गौतम, सौरभ कुमार, योगेंद्र राजपूत, सत्येंद्र नाथ शर्मा, ओम प्रकाश और वासुदेव उपस्थित रहे।

– कानपुर यूथ ओलंपिक इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट बिठूर रोड स्थित नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधन समिति के सहसचिव सचिन चित्रांशी, प्रबंधक रितु चित्रांशी और प्रधानाचार्या परविंदर कौर, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ श्री रजत आदित्य दीक्षित द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल:

– पूर्ण चंद विद्या निकेतन
– वी एन एस डी इंटर कॉलेज
– भागवंती एजुकेशन
– अंबिका प्रसाद
– श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर
– जीडी गोयंका
– जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर
– वीरेंद्र स्वरूप श्याम नगर
– द जैन इंटरनेशनल
– के.वी.आईआईटी
– केडीएमए बर्रा
– गौरव मेमोरियल
– स्कॉलर मिशन
– डीपीएस आजाद नगर

प्रतियोगिता के परिणाम:

– प्रथम राउंड में भगवंती एजुकेशन ने अंबिका प्रसाद को 29-15 से, पूर्ण चंद विद्या निकेतन ने वीएनएसडी इंटर कॉलेज को 23-03 से, स्कॉलर मिशन ने गौरव मेमोरियल को 16-06 से, केवी आईआईटी ने केडीएमए बर्रा को 15-13 से, जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने जीडी गोयंका को 18-02 से, वीरें स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर ने द जैन इंटरनेशनल को 24-15 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

– क्वार्टर फाइनल में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर को 17-04 से, पूर्णचंद विद्या निकेतन ने भगवंती एजुकेशन सेंटर को 45-08 से, डीपीएस आजाद नगर ने स्कॉलर मिशन को 25-20 से, केवी आईआईटी ने वीरेंद्र स्वरूप श्याम नगर को 26-22 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मैच:

– प्रथम सेमी फाइनल पूर्ण चंद विद्या निकेतन और जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के मध्य

– दूसरा सेमीफाइनल डीपीएस आजाद नगर और केवी आईआईटी के मध्य खेला जाएगा।

कानपुर युवा ओलंपिक कबड्डी खेल के फाइनल परिणाम इस प्रकार हैं:

बालक वर्ग:

– प्रथम स्थान: शिवाजी इंटर कॉलेज बिल्हौर
– द्वितीय स्थान: स्कॉलर मिशन स्कूल बिठूर
– तृतीय स्थान: पं. दीन दयाल उपाध्याय स्कूल नवाबगंज

बालिका वर्ग:

– प्रथम स्थान: शिवाजी इंटर कॉलेज बिल्हौर
– द्वितीय स्थान: केवी आईआईटी
– तृतीय स्थान: हीरालाल इंटर कॉलेज
– कबड्डी में पुरस्कार डॉ उमेश पालीवाल जी और सुरेश अवस्थी ने सम्मानित किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here