शाबाश : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने खेलने से किया इनकार

0
158

एक तरफ तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एशिया कप में पाकिस्तान से खेलने की तैयारी कर रहा है, वहीं वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। इससे इंडियन टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है।

मुख्य स्पॉन्सर ने हाथ खींचा, टूर्नामेंट पर संकट के बादल

जैसे ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइल में पहुंची, इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर ईज माई ट्रिप ने भी इससे अपना हाथ खींच लिए हैं। इस कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में अपनी बात कही है। यानी टूर्नामेंट के भविष्य पर भी अब खतरा मंडराता नजर आ रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच 31 को होना था सेमीफाइनल

भारत को पहले सेमीफाइनल में 31 जुलाई को पाकिस्तान से भिड़ना था। लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से साफ इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय चैंपियंस लीग का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस लीग के खिलाफ खेलने से इनकार कर देने से अब पाकिस्तान को सीधे फाइनल खेलने का मौक दिया जा सकता है।

लीग चरण में भी पाकिस्तान से नहीं खेली थी भारतीय टीम

इससे पहले इसी टूर्नामेंट के लीग चरण में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान को एक एक अंक दे दिया गया था। लेकिन अब चूंकि सेमीफाइनल है, इसलिए इंडिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन क्या पाकिस्तान की टीम सीधे फाइनल में जाएगी, इसके लिए इंतजार करना होगा। शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान आदि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्ते रखने के तैयार नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here