पाकिस्तान को झटका : नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी में ICC ने पाईकॉफ्ट को हटाने की मांग ठुकराई, अब क्या करेगा पीसीबी?

0
38

नो हैंडशेक विवाद में ICC ने पाईकॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटाने की पीसीबी की मांग ठुकरा दी है। इसके बाद अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है कि वह इस टूर्नामेंट में खेलना जारी रखता है या खुद को अलग कर लेता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने बीती रात ही पाकिस्तान बोर्ड को इस फैसले से अवगत करा दिया था। पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि कउउ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की इस मांग को स्वीकार नहीं करेगा। अब पाइक्रॉफ्ट 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में रैफरी की भूमिका में होंगे।

पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इस मांग को ठुकरा दिया। इस तरह भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय टीम के इस व्यवहार के लिए विरोध दर्ज कराया था।

बताते चलें कि पीसीबी इस बात से नाराज है कि पाइक्रॉफ्ट ने कथित तौर पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से मना किया था। पाकिस्तान का मानना था कि रेफरी का यह कदम भारत की ओर से लिया गया था। हालांकि, आईसीसी ने अपने आधिकारिक पत्र में इस गलतफहमी को दूर किया।

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के मैदान पर मौजूद अधिकारियों ने पाइकॉफ्ट को पहले ही बता दिया था कि टॉस के समय हैंडशेक नहीं होगा, इसलिए उनका फैसला भारत की ओर से लिया गया कदम नहीं था। ICC ने अब साफ कर दिया है कि पायकॉफ्ट पर किसी भी तरह का संदेह या सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है।

दरअसल विवाद तब खड़ा हुआ जब एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया था। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

यही नहीं, जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए मैदान पर भी नहीं आए। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम इंडिया का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी हाथ मिलाने के लिए नहीं आया। इसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। इस घटना का वीडियो तब से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here