शुभमन गिल SENA देशों में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान

0
53
@BCCI.jpg

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल (269) ने इंग्लैंड की धरती पर एक शानदार इतिहास रच दिया है। गिल SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

इससे पहले इस लिस्ट में किसी भी भारतीय कप्तान का नाम नहीं था। अब तक इस रिकॉर्ड में भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन शीर्ष पर थे, जिन्होंने इंग्लैंड में 192 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। शुभमन गिल ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास लिख दिया।

यही नहीं, वे इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने ही इंग्लैंड में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शुभमन गिल सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि पहले एशियाई कप्तान हैं, जिन्होंने SENA देशों में टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रनों की पारी खेली थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी शुभमन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहते हुए ट्वीट किया: “लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट 🫡 इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान 👏👏”

इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है। वे इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

पहले टेस्ट में भी गिल ने शानदार शतक जड़ा था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 147 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में वे सिर्फ 8 रन बना सके थे। इसके बावजूद तीन पारियों में 424 रन का आंकड़ा गिल ने छू लिया है।

गिल पहले ही वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। अब टेस्ट क्रिकेट में भी यह मुकाम हासिल कर वे भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा है।

शुभमन गिल की यह पारी न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है, बल्कि यह उनके नेतृत्व और शानदार बल्लेबाजी का भी सबूत बन गई है। उनके प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट को एक नई उम्मीद दी है कि टीम का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।

विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में 387 गेंदों में 269 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 30 चौके और तीन छक्के निकले। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने विराट कोहली का ध्वस्त कर दिया। कोहली ने साल 2019 में भारतीय कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 254 रनों की पारी खेली थी। अब गिल टेस्ट क्रिकेट में सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान:
शुभमन गिल-269 रन
विराट कोहली-254 रन
महेंद्र सिंह धोनी-224 रन
सचिन तेंदुलकर-217 रन
सुनील गावस्कर-205 रन

गावस्कर का रिकॉर्ड भी नहीं बच पाया
शुभमन गिल अब इंग्लैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है। गावस्कर ने उन्होंने ओवल के मैदान पर 1979 में 221 रन ठोके थे। अब गिल की आंधी में उनका ये बड़ा रिकॉर्ड भी नहीं बच पाया है।

इंग्लैंड में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स:
शुभमन गिल-269 रन
सुनील गावस्कर-221 रन
राहुल द्रविड़-217 रन
सचिन तेंदुलकर-193 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here