ऐसे फैसले लेने पर कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर भी कर दिए जाते हैं : अजिंक्य रहाणे

0
137

इंग्लैंड का दौरा शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह को लेकर ये साफ कर दिया गया था कि वह सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में ही खेलते हुए दिखाई देंगे ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। इसको लेकर बुमराह ने पहले ही टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी दे दी थी। अब उनके इस फैसले को लेकर अजिंक्य रहाणे ने उनकी तारीफ की है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बुमराह ने शुरू से ही काफी क्लियरिटी रखी जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगी। सीरीज के शुरू होने से पहले ही उन्होंने कप्तान और टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया था कि वह तीन टेस्ट मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसमें पहला और तीसरा शामिल था। एक कप्तान के लिए ये काफी अच्छी बात होती क्योंकि इससे उसे फैसले लेने में आसानी हो जाती है। भारत के लिए खेलते समय एक खिलाड़ी के लिए इस तरह का फैसला लेना सबसे मुश्किल काम होता है क्योंकि इसके चलते कई प्लेयर्स को टीम से बाहर भी कर दिया जाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने पहला, तीसरा और चौथा मुकाबला खेला था, जिसमें तीनों मैचों में मिलाकर वह 26 के औसत से 14 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। जसप्रीत बुमराह ने कुल 119.4 ओवर्स की गेंदबाजी इस सीरीज में की जिसमें वह 2 बार पारी में 5 विकेट हॉल भी लेने में कामयाब रहे। ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से ठीक पहले बीसीसीआई ने उन्हें टीम से रिलीज करने का भी फैसला लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here