स्टैग ग्लोबल : टीएसएच यूपी स्टेट रैंकिंग टीटी में 500 खिलाड़ी उतरेंगे, 19 सितम्बर से शुरू होंगे मुकाबले

0
44

– कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता को पुरुष वर्ग में टॉप रैंक, प्रतियोगिता में 1.50 लाख रु. की पुरस्कार राशि दांव पर,

कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस एसोसियेशन एवं ‘द स्पोर्ट्स हब’ के संयुक्त तत्वावधान में स्टैग ग्लोबल-टीएसएच चौथी यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर 2025 तक ‘द स्पोर्ट्स हब’, आर्यनगर में होगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विजेता, उप-विजेता तथा सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल्स के साथ ही साथ नगद पुरस्कार दिया जायेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ‘बॉबी’, अंतर्राष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी गीता टंडन कपूर,सचिव संजय टंडन, सुनील सिंह और ‘द स्पोर्ट्स हब’ के डायरेक्टर ऑपरेशंस पी.के. श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में दी।

संजीव पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता और महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी को प्रथम वरीयता दी गई है। इसी क्रम में कानपुर के अद्वैत गुप्ता को तृतीय वरीयता मिली है। उन्होंने बताया कि अलग अलग वर्गांे में कानपुर के खिलाड़ियों को छह स्थानों पर वरीयता प्रदान की गई है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय अंपायर लखनऊ के पी के जैन तथा कॉम्पिटिशन मैनेजर लखनऊ के एन के लहरी होंगे।

बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 सितंबर को अपराह्न 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 सितंबर को कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता /उपविजेता खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि सम्मानस्वरुप प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के अंतिम व तीसरे दिन अपराह्न 12.00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 12 इवेंट्स होंगे, जिनमें पुरुष व महिला के अलावा बालक-बालिका अंडर- 11, 13, 15, 17 व 19 वर्ग एवं पुरुष और महिला वर्ग शामिल है। मीडिया प्रभारी आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 19 सितंबर को प्रात: 9 बजे मैच प्रारम्भ हो जाएंगे। इस अवसर पर अनुराग जयसवाल, अविनाश यादव , अनिल वर्मा, रवि पोपतानी, सत्यम मिश्रा, अभिसारिका यादव, अनमोल दीप आदि भी उपस्थित रहे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here