सूर्यवंशी, विहान और कुंडू की बल्लेबाजी से भारत ने यूथ वन डे में आस्ट्रेलिया को धोया

0
42

ब्रिसबेन में भारत ने दूसरे यूथ वन डे में शानदार बल्लेबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को अंडर-19 मुकाबले में 51 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की युवा ब्रिगेड के लिए वैभव सूर्यवंशी (70), विहान मल्होत्रा (70) और अभिज्ञान कुंडू (71) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेल मेजबान गेंदबाजी की अच्छी खबर ली। वेदान्त त्रिवेदी ने भी 26 रन बनाए। भारतीय पारी 49.4 ओवर की गेंदबाजी में 300 रन पर खत्म हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.2 ओवरों में सिर्फ 249 रनों पर सिमट गई। जेडन ड्रेपर (107) ने जरूर शतकीय पारी खेली लेकिन उनका शतक आस्ट्रेलिया के काम न आ सका। भारत के लिए आयुष मात्रे ने तीन विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 68 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के लगाए। इसी के साथ वह यूथ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। सूर्यवंशी ने अभी तक यूथ वनडे मैचों में कुल 41 छक्के लगा चुके हैं और उन्होंने भारत के ही उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्मुक्त ने यूथ वनडे मैचों में कुल 38 छक्के लगाए थे। बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर वैभव यूथ वनडे मैचों में सिक्सर लगाने के मामले में सभी से आगे निकल गए हैं और उन्होंने टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेले थे और वह अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे। तब उन्होंने कुल 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। वह 5 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मैच भी खेल चुके हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here