जेमिमा रोड्रिक्स के आक्रामक नाबाद अर्द्धशतक से भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से धो डाला

0
88

विशाखापत्तनम में भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका की ओर से रखे गए 122 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 32 गेंद पहले ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज (69) ने मैच जिताऊ अर्द्धशतकीय पारी खेली।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की बल्लेबाजी पर अंकुश रखते हुए उसको 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बनाने दिए। श्रीलंका के लिए विश्मी गुणारत्ने के 38 रन ही टीम का उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर रहा। उन्होंने यह रन 43 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से बनाए। इसके अलावा हसिनी 20 रन और हर्षिता 21 रन बनाकर आउट हुईं। भारत के लिए क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में टीम इंडिया ने 122 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहीं। विश्व कप फाइनल में 78 गेंदों पर 87 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाली शेफाली वर्मा (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 54 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। इनोका ने मंधाना (25) का विकेट लिया। रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (15) ने जेमिमा का साथ दिया। दोनों बल्लेबाज भारत को जीत दिलाकर वापस लौटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here