ब्रुक और रूट के शतकों से अंतिम टेस्ट का रोमांच चरम पर, भारत को चाहिए 4 विकेट और इंग्लैंड को 35 रन

0
150

– इंग्लैंड के बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाना पड़ रहा भारी, भारतीय पेसर्स हावी

 

भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है। खराब मौसम की वजह से जल्दी समाप्त घोषित हुए चौथे दिन के खेल में जब दोनों टीमों के खिलाड़ी पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे, तब इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी, जबकि भारत को उसके 4 विकेट गिराने थे। इंग्लैंड की टीम का स्कोर 339 रन है और उसके 6 विकेट गिरे हैं। जेमी ओवर्टन 0 और जेमी स्मिथ 2 रन बनाकर नाबाद हैं। अब इस मैच का फैसला पांचवें दिन के लिए टल गया है।

ब्रुक और जो रूट विशाल साझेदारी

चौथे दिन हैरी ब्रुक और जो रूट के शतकों और चौथे विकेट के लिए की गई 195 रनों की साझेदारी ने 374 रनों के लक्ष्य तक इंग्लैंड की पहुंच बहुत आसान बना दी थी। लेकिन ब्रुक, बेथल और रूट के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने से भारत के लिए लगभग सो चुकी जीत की संभावनाएं फिर जाग उठीं। हालांकि इसी समय मौसम दोनों टीमों की जीत की राह में बाधा बन गया। बारिश के कारण अंपायर ने चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म करने की घोषणा की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और सिराज ने दो विकेट चटकाए हैं। मैच के चौथे दिन भारत ने पहले सेशन में बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। डकेट 83 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप को सिराज ने पवेलियन भेजा। पोप ने 34 गेंद में 27 रन बनाए।

हैरी ब्रुक का ताबड़तोड़ शतक

हैरी ब्रुक 98 गेंद में 111 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप ने उन्हें अपना शिकार बनाया। ब्रुक ने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की विशाल साझेदारी ने एक समय मैच को भारत की पकड़ से छुड़ा ही लिया था। लेकिन ब्रुक के आउट होते ही मैच ने कांटा बदला। उनके बाद आउट होने वाले बेथल 31 गेंद में पांच रन ही बना सके। जो रूट 152 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए। रूट को प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट कीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

भारत को हर हाल में चाहिए जीत

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 224 और इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 247 रन बनए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की मामूली बढ़त मिली। फिर भारतीय टीम की दूसरी पारी 396 रन पर सिमटी। यह मुकाबला शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को तभी बराबर कर पाएगी, जब वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी। यदि ओवल टेस्ट ड्रॉ पर छूटा या इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो भारतीय टीम सीरीज गंवा बैठेगी।

तीसरा विकेट गिरने के बाद ब्रुक और रूट जमे

खेल के चौथे दिन बेन डकेट और ओली पोप ने सतर्क शुरुआत की और दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। डकेट अर्द्धशतक जड़ने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर केएल राहुल के हाथों स्लिप में लपके गए। डकेट ने 83 गेंद पर 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। डकेट के बाद इंग्लैंड ने ओली पोप का विकेट सस्ते में गंवा दिया जो मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पोप के आउट होने के समय स्कोर 106/3 था। यहां से जो रूट और हैरी ब्रुक ने शतकीय पार्टनरशिप करके इंग्लैंड को मुकाबले में लौटाया। ब्रुक ने तूफानी बैटिंग करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से महज 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वहीं जो रूट ने भी अपने अंदाज में बैटिंग की और 6 चौके की मदद से 81 गेंदों पर अपना अर्द्ध शतक पूरा कर लिया। ब्रुक ने 91 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे। ब्रुक 111 रन (98 गेंद, 14 चौके और 2 छक्के) बना आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए।

जो रूट ने जड़ा 39वां शतक

हैरी ब्रुक के आउट होने के बाद जो रूट और जैकब बेथेल ने इनिंग्स को आगे बढ़ाया। रूट ने 12 चौकों की मदद से 137 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। रूट के टेस्ट कॅरिअर का ये 39वां शतक रहा। रूट के शतक बनाने के बाद मैच में यू टर्न आया। पहले जैकब बेथेल (5 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया। फिर रूट (105 रन) को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता कर दिया। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट का ये उनके टेस्ट करियर का घर में 24वां शतक था, जिसके साथ ही रूट ने महेला जयवर्धने, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग तीनों को ही पीछे छोड़ने का काम किया है। इन तीनों ही दग्गिज बल्लेबाजों ने अपने-अपने घर पर 23-23 शतक लगाए थे। जो रूट ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के खिलाफ 16वीं बार शतकीय पारी खेली है, जिसके साथ ही वह टीम इंडिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

पांचवें दिन बारिश होने की पूरी संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। चार अगस्त को लंदन में बारिश की संभावना 60% तक है। वहीं वहां के स्थानीय समयानुसार मैच शुरू होने का समय 11 बजे है, तब बारिश की संभावना 5% तक है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद दोपहर 2 बजे, 3 बजे और 4 बजे बारिश की संभावना क्रमशः 60%, 49% और 60% हो जाएगी। शाम 5 बजे बारिश की 27% संभावना है।

मैच का निकल सकता है नतीजा

इंग्लैंड की टीम को सर्फि 35 रन ही बनाने हैं। ऐसे में अगर शुरुआती एक घंटे का भी खेल सही से हो गया तो मैच का नतीजा आना नश्चिति है और शुरुआती घंटे में बारिश की संभावना कम है। भारत के नजरिए से देखें तो तीन अगस्त को बारिश हुई है और अगले दिन बादल छाए रहेंगे। ऐसे में पिच से फास्ट बॉलर्स को मदद मिल सकती है और बॉलर्स चार विकेट और चटका देते हैं, तो उनके लिए ये किसी करश्मिे से कम नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here