कानपुर। इलाहाबाद और बरेली की टीमें रविवार को डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 वेटरन्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगीं। यह मुकाबला दि स्पोर्ट्स हब, ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क, आर्यनगर में खेला जाएगा।
पहले इस मुकाबले का शेड्यूल रविवार सुबह 10 बजे से था, जबकि पुरस्कार वितरण अपराह्न 10:30 पर होना था लेकिन शुक्रवार रात और अल सुबह हुई बारिश की वजह से मैच के कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह मुकाबला दिन में 12 बजे से खेला जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण मैच के बाद होगा। यह जानकारी यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गिरीश कपूर की ओर से दी गई है।










