भारतीय अंडर-19 टीम 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज करेगी, जिसमें वह पहले मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम को यूथ वनडे मैचों की सीरीज के बाद मेजबान टीम के खिलाफ 2 यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी की नजरें एकबार फिर से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। तीनों मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी, जिसमें टॉस सुबह 9:30 पर होगा। भारतीय अंडर-19 की स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई ने काफी पहले ही कर दिया था, जिसमें आयुष म्हात्रे जहां कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की यूथ वनडे मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल मैदान पर खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच जहां 21 सितंबर को होगा तो वहीं दूसरा मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को होगा।
यूथ वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे मैच – 21 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
दूसरा वनडे मैच – 24 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
तीसरा वनडे मैच – 26 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
भारतीय अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।










