गुवाहाटी में नौ बजे से शुरू होगा दूसरा टेस्ट, कप्तान शुभमन गिल का खेलना तय नहीं

0
41

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 22 नवम्बर से शुरू होने जा रहे सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए कप्तान शुभमन गिल के खेलने को लेकर दोपहर तक बीसीसीआई ने समाचार लिखे जाने तक स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। गिल नहीं खेलेंगे तो उनके स्थान पर नम्बर तीन की पोजीशन पर कौन बल्लेबाजी करने उतरेगा अभी यह भी तय नहीं है। वाशिंगटन सुंदर को इस क्रम पर उतारने का कई पूर्व दिग्गज समर्थन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले पांच बल्लेबाज विशेषज्ञ ही होने चाहिए।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। बता दें कि इस मैच को लेकर स्थानीय दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है, क्योंकि गुवाहाटी में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने गुवाहाटी पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है। हालांकि गरदन की तकलीफ से परेशान भारतीय कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को टीम के प्रैक्टिस शैड्यूल में नजर नहीं आए, इसलिए बहुत संभावनाएं हैं कि वह इस टेस्ट में न खेल पाएं। अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी इस बारे में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

गुवाहाटी में सूर्य जल्दी अस्त होता है, इसलिए मुकाबला आधा घंटा पहले शुरू हो जाएगा। फिलहाल मैच की टाइमिंग को लेकर जरूर यह सूचना है कि दूसरा टेस्ट सुबह 9 बजे से शुरू होगा। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में एक दिन मे 90 ओवर का फेंके जाने का नियम है। यानी अगर शाम को मैच जल्दी खत्म होगा तो सुबह जल्दी शुरू भी करना पड़ेगा, तभी 90 ओवर का कोटा पूरा हो पाएगा।

गुवाहाटी में शाम को सूर्यास्त जल्दी होता है। इसलिए मैच शाम को जल्दी खत्म होता है। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में था, इस मैच के लिए सुबह नौ बजे टॉस हुआ था और साढ़े नौ बजे से मैच शुरू हो गया था। लेकिन गुवाहाटी में वक्त कुछ अलग है। गुवाहाटी टेस्ट के लिए सुबह साढ़े आठ बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और ठीक नौ बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here