यूपी में बेशुमार टैलेंट और हम उसे खुला आकाश देंगे : डॉ. संजय कपूर

0
85

यूपी टी-20 लीग के कार्यालय का ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करके शुभारंभ किया गया। इस मौके पर यूपी पीएल चेयरमैन व यूपीसीए के पदाधिकारियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

हम यूपी के युवा क्रिकेटरों के सपनों को बड़ा मुकाम देने का प्रयास कर रहे हैं। कितना करेंगे, कैसे करेंगे अभी नहीं बताएंगे। वैसे भी संभावनाओं का विस्तार भला कौन नाप सका है।

 ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में यूपी टी-20 लीग के कार्यालय का उद्घाटन

यह दावा है यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर का। उन्होंने कहा कि अगले सत्र में दो नयी टीमें लीग में शामिल होंगी, जिससे युवा खिलाड़ियों के पास राज्य और देश की टीम में अपना दावा ठोंकने के और ज्यादा मौके होंगे।

हमारा लक्ष्य यूपी टी-20 लीग को देश की सबसे लोकप्रिय क्षेत्रीय लीग बनाने का है। हमारे पास बेहतरीन टीम है जो ऐसा करने में सक्षम है। हम प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वो सब करेंगे, जिसकी उनको जरूरत है।

बस आप यूं समझिए कि जैसे आजादी की लड़ाई में पहली चिंगारी 1857 में कानपुर से निकली थी, उसी तरह खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला आज कानपुर में रख दी गई है। यूपी में बेशुमार टैलेंट है और हम उसको टेक ऑफ के लिए रन वे दे रहे हैं।

यूपी टी-20 लीग कार्यालय के उद्घाटन समारोह में यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुश्री भानु प्रसाद, संजीव सिंह, सचिन शुक्ला, शशिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू, आशू मेहरोत्रा, विनय आनंद, एस एन सिंह, सुरपाल सिंह, मुकेश पांडे और एपी सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here