फिर होगा बल्ले और गेंद का संग्राम, 17 अगस्त से शुरू होगा यूपी टी-20 लीग 2025 का तीसरा सीज़न

0
231
साभार सोशल मीडिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है। यूपीसीए द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग 2025 यानी तीसरे सीज़न की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक बार फिर से क्रिकेट का मेला सजने को तैयार है। 17 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में छह टीमें खिताब की जंग लड़ेंगी।्

बॉलीवुड सितारों के धमाकेदार परफॉर्मेंस से सजे उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला गत चैंपियन मेरठ मावरिक्स और पिछली बार की उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स के बीच रात 7:30 बजे खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज भिड़ंत को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

यूपीसीए के मुताबिक, टूर्नामेंट का मकसद प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए बड़ा मंच देना है। फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस बार मैदान में उतरेंगी ये टीमें:
  • मेरठ मावरिक्स
  • कानपुर सुपरस्टार्स
  • लखनऊ फॉल्कंस
  • गौर गोरखपुर लॉयंस
  • नोएडा किंग्स
  • काशी रुद्रास
मुख्य आकर्षण:
  • धमाकेदार नाइट मैच और डबल हेडर
  • घरेलू सितारों और उभरते टैलेंट का शानदार मिश्रण
  • फाइनल से पहले रोमांचक प्लेऑफ़
यूपी टी-20 लीग का शेड्यूल- सभी मैच इकाना स्टेडियम में
  • 17 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
  • 18 अगस्त : काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस (3:00 PM)
  • 18 अगस्त : नोएडा किंग्स vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
  • 19 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास (3:00 PM)
  • 19 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
  • 20 अगस्त : नोएडा किंग्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस (3:00 PM)
  • 20 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
  • 21 अगस्त : नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास (3:00 PM)
  • 21 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
  • 22 अगस्त : नोएडा किंग्स vs कानपुर सुपरस्टार्स (3:00 PM)
  • 22 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
  • 23 अगस्त : काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
  • 23 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
  • 24 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स (3:00 PM)
  • 24 अगस्त : काशी रुद्रास vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
  • 25 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
  • 25 अगस्त : काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
  • 26 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs नोएडा किंग्स (3:00 PM)
  • 26 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
  • 27 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
  • 27 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
  • 28 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs लखनऊ फॉल्कंस (3:00 PM)
  • 28 अगस्त : नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
  • 29 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
  • 29 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
  • 30 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs लखनऊ फॉल्कंस (3:00 PM)
  • 30 अगस्त : काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स (7:30 PM)
  • 31 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (3:00 PM)
  • 31 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
  • 1 सितंबर : लखनऊ फॉल्कंस vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
  • 3 सितंबर : क्वालिफायर 1 (3:00 PM)
  • 3 सितंबर : एलीमिनेटर (7:30 PM)
  • 4 सितंबर : क्वालिफायर 2 (7:30 PM)
  • 6 सितंबर : फाइनल मुकाबला (7:30 PM)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here