अगले सीजन को लेकर अभी मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन होना है और उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट को जारी करेंगी। इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 2026 में खेला जाएगा, लेकिन उसको लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन भी ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। इसी को लेकर सीएसके के एक पूर्व खिल्का बड़ा बयान आया है।
सीएसके के पूर्व बल्लेबाजज एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि आईपीएल में आपको किसी भी खिलाड़ी के पैसे और उसे देखना चाहिए। कहा कि मुझे लगता है कि रविचंद्रन अश्विन सीएसके में वैल्यू तो एड करते हैं लेकिन 10 करोड़ रुपए वाली नहीं। वह अभी उस स्तर पर नहीं खेल रहे जिसकी उनसे सभी को उम्मीद थी। इसीलिए मैं शुरू से कह रहा हूं कि अश्विन को अगले सीजन से पहले रिलीज कर देना चाहिए। बता दें कि अश्विन को सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन पूरे सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले से दोनों से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया।
एमएस धोनी आईपीएल 2026 के सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। इसपर बद्रीनाथ ने अपने बयान में कहा कि हमें नहीं पता कि धोनी खेलना जारी रखेंगे या नहीं। अभी तक इसको लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। वह हो सकता है कि कुछ मैच खेले और वह चेपॉक में कुछ मैच खेल सकते हैं। इसके पीछे उनकी ब्रैंड वैल्यू भी जुड़ी है। इसको लेकर आईपीएल सीजन के शुरू होने के समय ही स्थिति साफ हो पाएगी।










