“ग्रीन सीमर” पिच पर टॉस का अहम रोल होगा, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम रहेगी फायदे में

0
43

– हेडिंग्ले में कपिलदेव और सौरभ गांगुली की कप्तानी में जीत मिली है टीम इंडिया को, 23 साल से है यहां जीत का इंतजार

-भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला टेस्ट आज शाम साढ़े तीन बजे से हेडिंग्ले ग्राउंड पर खेला जाएगा

लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड पर आज (शुक्रवार) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच भारतीय समयनुसार शाम साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। हेडिंग्ले में 23 साल से चल रहे जीत के सूखे को खत्म करने के लिए भारतीय टीम के नए कप्तान को भाग्य की भी जरूरत होगी। यहां “ग्रीन सीमर” पिच पर टॉस की भूमिका काफी अहम हो सकती है, क्योंकि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी, क्योंकि हेडिंग्ले की पिच पर गेंद सीम होने के साथ ही स्विंग भी खूब होती है, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलता रहा है।

टॉस जीतकर सही निर्णय लेने वाली टीम इस मैच में 50 प्रतिशत मुकाबला पहले ही जीत लेती है। इस मैदान पर अब तक भारत ने सिर्फ दो टेस्ट ही जीते हैं। पहली जीत हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम को 1986 में कपिल देव की कप्तानी में मिली थी। तब भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद 2001 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 46 रन से जीत दर्ज की थी।

हेडिंग्ले में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम 2021 का टेस्ट बुरी तरह हारी थी। तब कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की भारी चूक की थी, जिसका परिणाम यह रहा था कि भारतीय टीम उस टेस्ट को एक पारी और 76 रनों से हार गई थी। उस टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 78 रनों पर ढेर हो गई थी। भारतीय पारी को ध्वस्त करने में जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवर्टन ने तीन-तीन विकेट लेकर खास भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के शानदार शतक (121) रनों की मदद से पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रनों की भारी बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में भारतीय टीम ने कुछ सुधरा हुआ प्रदर्शन किया लेकिन चेतेश्वर पुजारा (91), रोहित शर्मा (59) और विराट कोहली (55) के अर्द्धशतकों के बावजूद टीम इंडिया सिर्फ 278 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी से जीत लिया। भारतीय टीम ने अंतिम बार 2007 में इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। 18 साल से उसने यहां कोई सीरीज नहीं जीती है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इन सात में से चार मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। जबकि दो मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर भी छूटा।

लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार होती है। इसे “ग्रीन सीमर” कहा जाता है, यानी जिस पर गेंद स्विंग और सीम दोनों करती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच सपाट होती जाती है और बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है। पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजों का औसत स्कोर बाकी इंग्लैंड के मैदानों से सबसे कम रहा है। लेकिन तीसरी और चौथी पारी में बल्लेबाज़ों का औसत सबसे अच्छा होता है। यानि बाद में रन बनाना आसान हो जाता है।

भारतीय टीम के सभी 7 टेस्ट मैचों के नतीजे (लीड्स)
5-9 जून 1952: इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से पराजित किया
2-4 जुलाई 1959: इंग्लैंड को पारी और 173 रनों से विजय मिली
8-13 जुलाई 1967: इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की

16-21 अगस्त 1979: ड्रॉ
19-23 जून 1986: भारत ने इंग्लैंड को 279 रनों से पराजित किया
22-26 अगस्त 2002: भारत ने पारी और 46 रनों से जीत हासिल की
25-28 अगस्त 2021: इंग्लैंड पारी और 76 रनों से जीता

भारत और इंग्लैंड (टेस्ट क्रिकेट में अब तक)
कुल टेस्ट : 136
भारत ने जीते: 35
इंग्लैंड ने जीते: 51
ड्रॉ: 50

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here