आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को टीएसएच देगा निःशुल्क प्रशिक्षण

0
7

कानपुर। कानपुर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशकर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दि स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में निःशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इसके तहत 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और योग्य प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

आठवें बैच के लिये 14 मार्च से फॉर्म वितरण, 24 मार्च तक जमा करने का मौका

आठवें बैच के लिए पंजीकरण फॉर्म का वितरण 14 मार्च 2026 से शुरू होगा, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 31 मार्च 2026 से आयोजित किए जाएंगे और चयनित खिलाड़ियों का नया प्रशिक्षण बैच 05 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होगा।

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि तीन महीने निर्धारित है, जिसमें खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक खेल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

18 वर्ष से कम आयु के आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण

फॉर्म मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय, कानपुर स्मार्ट सिटी, नगर आयुक्त कार्यालय कानपुर नगर निगम, सभी अंचल कार्यालयों तथा दि स्पोर्ट्स हब के कार्यालय से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं। सभी आवेदनों पत्रों में आयु और आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है, बगैर इसके कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here