ऑस्ट्रेलिया में चमके टीएसएच के शिवम, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में तीन पदक जीतकर रचा इतिहास

0
32

कानपुर। टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) के प्रतिभाशाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में हुई आईटीटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट 2026 प्रतियोगिता में शिवम ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक तथा पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में तीन पदक जीतकर उन्होंने भारतीय पैरा खेल जगत में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।

प्रतियोगिता के दौरान शिवम ने विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के विरुद्ध अद्भुत आत्मविश्वास, संयम और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। मिश्रित युगल मुकाबलों में उनकी आपसी समझ, तीव्र प्रतिक्रिया क्षमता और सटीक प्रहार निर्णायक सिद्ध हुए।

वहीं पुरुष युगल वर्ग में उनकी धारदार सेवा, सशक्त प्रत्युत्तर और रणनीतिक खेल ने प्रतिद्वंद्वियों को लगातार दबाव में रखा। प्रशिक्षक सत्यम मिश्रा ने बताया कि पुरुष एकल समेत सभी खिताबी मुकाबले में उन्होंने अंतिम अंक तक संघर्ष करते हुए रजत व कांस्य पदक सिरमौर करने में सफलता प्राप्त की है।

शिवम की इस उपलब्धि के पीछे टीएसएच में मिला सुनियोजित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा है। संस्थान में आधुनिक सुविधाओं के साथ शारीरिक सुदृढ़ता, सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता और तकनीकी अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास और प्रतिस्पर्धी वातावरण ने उनके खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here