यूपी टी-20 लीग शनिवार से, मेरठ बनाम कानपुर के बीच होगा धमाकेदार ओपनिंग मुकाबला

0
180
साभार : सोशल मीडिया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट और ग्लैमर का गवाह बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की ओर से आयोजित यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीज़न 17 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा।

उद्घाटन मैच गत चैंपियन मेरठ मावरिक्स और उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स के बीच रात 7:30 बजे खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले होंगे। उद्घाटन और फाइनल को छोड़कर हर दिन दो मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा की टीमें हिस्सा लेंगी। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, हालांकि मानसून के चलते शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

भ्रष्टाचार और फिक्सिंग पर सख़्ती के लिए UPCA ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। इस पर नज़र रखने के लिए बीसीसीआई की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी।

उद्घाटन समारोह में दिशा-तमन्ना का डांस, साथ में सुनिधि की आवाज़ का जादू

उद्घाटन समारोह में दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया डांस परफॉर्म करेंगी, जबकि सुनिधि चौहान अपनी गायकी से माहौल सजाएँगी। वहीं जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ (रिलीज़ 29 अगस्त) का प्रमोशन करेंगे।

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान (पूर्व डीजीपी) ने कहा कि टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को क्रिकेट के साथ मनोरंजन का भरपूर तड़का मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here