लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की नीलामी में मेरठ के कर्ण शर्मा को नोएडा किंग्स द्वारा सबसे ज्यादा 17.50 लाख की कीमत पर खरीदा गया। रेलवे के लिए खेलने वाले कर्ण शर्मा पहली बार यूपी के लिए किसी फार्मेट में खेलते दिखाई देंगे।
वहीं मेरठ के मीडियम पेसर कार्तिक त्यागी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके जिन्हें गत विजेता मेरठ मावरिक्स ने 16.25 लाख रुपए में खरीदा।
काशी रूद्रास ने उपेंद्र यादव को 13.50 लाख रुपए में खरीदा जो तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। दूसरी ओर पहली बार रेलवे से जुड़े उन खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है।
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान (पूर्व डीजीपी) ने नीलामी के बाद बताया कि लीग का आयोजन 22 अगस्त से लखनऊ और कानपुर में होना प्रस्तावित है, जबकि फाइनल मुकाबला सितंबर में खेला जाएगा। इसमें ओपनिंग सहित कुछ मैच लखनऊ में खेले जाएंगे।
मेरठ के मीडियम पेसर कार्तिक त्यागी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और कानपुर के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ उपेंद्र यादव तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
काशी रूद्रास के लिए खेलने को तैयार उपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के लिए तीनों फार्मेट में खेल चुके है, जो व कुछ साल पहले रेलवे से जुड़ गए थे। उपेंद्र यादव ने घरेलू क्रिकेट के 42 टी20 मैचों में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।
इसके अलावा शिवम चौधरी को नोएडा किंग्स ने 10.75 लाख रुपये, उवैश अहमद ने काशी रुद्रास को 10.25 लाख रुपये और शोएब सिद्दीकी ने लखनऊ फाल्कन्स को 10 लाख रुपये मे खरीदा।
दूसरी ओर यूपी टी-20 लीग चेयरमैन डीएस चौहान ने लीग में टीमों की संख्या बढ़ाने के सवाल पर कहा कि अगले वर्ष से टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना है। हमने इस बारे में एक एजेंसी से सर्वे भी कराया था जिसके बाद फैसला लिया गया कि इस बार छह टीमों के साथ ही लीग कराई जाएगी।
वहीं यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को उनकी बकाया धनराशि का भुगतान करने के बाद लीग में फ्रेंचाइज़ियों को शामिल किया गया। इस दौरान यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, संयुक्त सचिव रियासत अली, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता भी मौजूद रहे।
खिलाड़ी की लिस्ट (कीमत लाखों में)
1- करन शर्मा 17.50 नोएडा किंग्स
2- अलमास शौकत 4.00 गोरखपुर लायंस
3- अचित यादव 5.00 गोरखपुर लायंस
4- प्रिंस यादव 7.20 गोरखपुर लायंस
5- कुणाल यादव 6.60 गोरखपुर लायंस
6- पुर्णांक त्यागी 4.00 गोरखपुर लायंस
7- निशांत कुशवाहा 4.60 गोरखपुर लायंस
8- अभिषेक गोस्वामी 6.40 काशी रुद्रास
9- शुभम चौबे 6.00 काशी रुद्रास
10- उपेंद्र यादव 13.50 काशी रुद्रास
11- उवैश अहमद 10.25 काशी रुद्रास
12- अटल बिहारी राय 7.00 काशी रुद्रास
13- हर्ष पायल 3.00 काशी रुद्रास
14- रिषभ राजपूत 4.00 काशी रुद्रास
15- दीपांशू यादव 4.00 काशी रुद्रास
16- भव्य गोयल 3.00 काशी रुद्रास
17- सुधांशु सोनकर 4.00 काशी रुद्रास
18- सक्षम राय 3.00 काशी रुद्रास
19- बॉबी यादव 4.00 कानपुर सुपरस्टार
20- राहुल शर्मा 7.20 कानपुर सुपरस्टार
21- मानव सिंधू 4.00 कानपुर सुपरस्टार
22- शुभारंकर शुक्ला 3.00 कानपुर सुपरस्टार
23- यशु प्रधान 4.80 कानपुर सुपरस्टार
24- प्रियांशू गौतम 3.00 कानपुर सुपरस्टार
25- इंजमाम हुसैन 3.00 कानपुर सुपरस्टार
26- सौभाग्य मिश्रा 3.00 कानपुर सुपरस्टार
27- मो. सैफ 5.80 लखनऊ फाल्कंस
28- शोएब सिद्दकी 10.00 लखनऊ फाल्कंस
29- निशांत गौड़ 3.00 लखनऊ फाल्कंस
30- सुमित अग्रवाल 3.00 लखनऊ फाल्कंस
31- नवनीत कुमार 3.00 लखनऊ फाल्कंस
32- अंकुर चौहान 3.00 लखनऊ फाल्कंस
33- कार्तिक त्यागी 16.25 मेरठ मेवरिक्स
34- वैभव चौधरी 6.00 मेरठ मेवरिक्स
35- आदित्य कुमार सिंह 4.00 मेरठ मेवरिक्स
36- दिव्यांश राजपूत 3.00 मेरठ मेवरिक्स
37- फहद अहमद 3.00 मेरठ मेवरिक्स
38- सचिन सिंह 3.00 मेरठ मेवरिक्स
39- शिवम चौधरी 10.75 नोएडा किंग्स
40- अवनीश चौधरी 3.00 नोएडा किंग्स
41- जशमेर धनकर 8.20 नोएडा किंग्स
42- नदीम 5.00 नोएडा किंग्स
43- मो. आशियन 4.00 नोएडा किंग्स
44- नलिन मिश्रा 4.00 नोएडा किंग्स
45- अजाई सिंह 3.00 नोएडा किंग्स










