यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन: अरुण कुमार बनर्जी महासचिव, विवेक कोहली अध्यक्ष

0
104

लखनऊ। लखनऊ के अरुण कुमार बनर्जी को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीटीए) के चुनावों में महासचिव चुन लिया गया। दूसरी ओर स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन विवेक कोहली को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

संजीव पाठक होंगे एसोसिएशन के चेयरमैन

वहीं भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को चेयरमैन के पद पर नामित किया गया। कार्यकारिणी में खिलाड़ी प्रतिनिधि के तौर पर लखनऊ के पराग अग्रवाल व कानपुर के अभिषेक यादव को जगह मिली है।

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 (अधिनियम संख्या 25, वर्ष 2025) के प्रावधानों के अनुसार हुए 2025-29 के सत्र के लिए हुए इन चुनावों में तनय हज़ारी रिटर्निंग ऑफिसर थे।

दूसरी ओर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक राजीव रतन सिंह (संयुक्त सचिव, बिहार), उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक आरएसओ लखनऊ अतुल सिन्हा और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक एसके तिवारी रहे।

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव अरुण बनर्जी इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव रहे है।

चयनित कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:-

अध्यक्ष : विवेक कोहली (मेरठ), उपाध्यक्ष : कुमार विनीत (सुल्तानपुर), ऋषिराज त्यागी (ग़ाज़ियाबाद), महासचिव : अरुण कुमार बनर्जी (लखनऊ), संयुक्त सचिव : सरिता वी. गोकार्न (वाराणसी), सर्वेश कुमार (अलीगढ़), कोषाध्यक्ष : राजेश सिंह (रायबरेली), कार्यकारिणी सदस्य : डॉ. दीपेन्द्र कामथान (बरेली), अल्का शर्मा (आगरा), संजय टंडन (कानपुर), अंजू शंकर (प्रतापगढ़), लिली (गौतम बुद्ध नगर), आलोक कुमार तिवारी (सोनभद्र)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here