उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न, स्वर्ण पदक विजेता नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे

0
5

कानपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप रविवार को यहां एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन, कानपुर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन महासचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ही नासिक में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की।

इससे पहले इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन श्याम बाबू गुप्ता एवं विधायक सलिल विश्नोई ने किया। तुषार सैनी ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के साथ-साथ पुलिस टीम एवं साई की टीम ने भी हिस्सा लिया।

परिणाम-
महिला वर्ग
1. पायल (फर्रुखाबाद) – स्वर्ण पदक
2. सानिया खान (साई, लखनऊ) – स्वर्ण पदक
3. प्रीति बघेल (आगरा) – रजत पदक
4. मुस्कान राजपूत (फर्रुखाबाद) – कांस्य पदक

पुरुष वर्ग
1. ऋषि राय | | यूपी पुलिस | स्वर्ण
2. कार्तिक चौरसिया | | कानपुर | रजत
3. मोहित यादव | फिरोजाबाद | कांस्य
4. निशित यादव | गाजियाबाद | स्वर्ण
5. आकाश | बुलंदशहर | रजत
6. अतुल कुमार वर्मा | | कानपुर | कांस्य
7. शिवम | बुलंदशहर | स्वर्ण
8. रुशिल चौहान | गाजियाबाद | रजत
9. सौरभ चंद्र | | इटावा | कांस्य
10. सुरेंद्र बरेली | कांस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here