मेघालय के खिलाफ रणजी मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से उठा तूफान, सिर्फ 67 गेंदों पर ठोक दिए 93 रन

0
39

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के अंदाज में खेलते हुए अपनी लगातार गेंदबाजों के लिए खौफ बनते जा रहे हैं। ईिनंग क्रिकेट हो या टी-20 मुकाबला, उनके बल्ले से मैदान में बिजली सी कौंधती है। मेघायल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उनका कहर एक बार फिर गेंदबाजों पर टूटा। बिहार के इस 14 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 67 गेंदों पर ताबड़तोड़ 93 रन बनाकर मेघालय के गेंदबाजों को सन्न कर दिया। हालांकि इस तेज बल्लेबाजी के चलते वह सिर्फ 7 रनों के अंतर से अपना शतक पूरा करने से चूक गए।

युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम बिहार के लिए खेल रहे हैं। वैभव का स्ट्राइक रेट 138.80 का रहा। जो टेस्ट में ही नहीं, बल्कि वनडे में भी कम होता है। वैभव ने बिल्कुल टी20 स्टाइल में बल्लेबाजी की। इस तरह से देखें तो 9 चौके और 4 छक्के लगाकर वैभव ने 60 रन तो केवल 13 ही बॉल पर बना दिए। हालांकि आक्रामक स्ट्रोक खेलने के प्रयास में वे अपने शतक से केवल 3 रन से चूक गए।

मुकाबले में मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 408 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इसमें अजय दुहान का शतक शामिल रहा। जिन्होंने 217 बॉल पर 129 रनों की शानदार पारी खेली। स्वास्तिक छेत्री ने भी 205 बॉल पर 94 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में बिहार ने अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इससे पहले मणिपुर के खिलाफ वैभव की बल्लेबाजी नहीं आई थी। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वे केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

अब वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत ए की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जो 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। जितेश शर्मा की कप्तानी में जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है। ाी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here