वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स को अपनी मैच फीस का 25 फीसदी अंश गंवाना पड़ा

0
52

भारत और वेस्टइंडीज के चल रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में हुई एक घटना की वजह से मेहमान टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स को अपनी मैच फीस का 25 फीसदी अंश गंवाना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन यह घटना हुई थी, जबकि तीसरे दिन आईसीसी की तरफ से इस मामले में सजा सुनाई गई। दरअसल पहले दिन के खेल में जायडेन सील्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल के खिलाफ की गई हरकत इसकी वजह बनी।

वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स जब भारतीय पारी का 29वां ओवर फेंकने आए थे तो उन्होंने फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ यशस्वी जायसवाल को क्रीज के अंदर खड़े होने के बावजूद गेंद विकेट की तरफ मार दी थी। जायडेन सील्स ने अपने इस कदम को लेकर दावा किया था कि वह यशस्वी को रन आउट करना चाहते थे, लेकिन अंपायर और मैच रेफरी ने पाया कि यहां रन आउट की कोई गंुजाइश ही नहीं थी और सील्स ने ऐसा जानबूझकर किया था और इसी के चलते अब उन्हें और आईसीसी की आचार संहिता को तोड़ने के लिए 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट प्वाइंट भी उनके खाते में जोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here