विंबलडन : अमांडा एनिसिमोवा और इगा स्वातेक के बीच होगी महिला एकल खिताब के लिए जंग

0
110

अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने महिला एकल में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका अभियान रोक विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां 12 जुलाई को उनका मुकाबला विश्व की नम्बर 8 खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वातेक से होगा। गुरुवार को महिला एकल सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा ने बेलारूस की एरिना सबालेंका को हारकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अमांडा ने उन्हें 3 सेट के संघर्ष में शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-8 पोलैंड की इगा स्वातेक ने जीत दर्ज की।

स्वातेक को जीत के लिए पसीना नहीं बहाना पड़ा

पहले सेमीफाइनल में एनिसिमोवा ने सबालेंका को पहले सेट में 6-4 से हरा दिया। लेकिन टॉप सीड सबालेंका ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद एनिसिमोवा ने फिर वापसी करते हुए तीसरा सेट 6-4 से जीतने के साथ ही फाइनल के लिए अपनी बर्थ भी रिजर्व कर ली। दूसरे सेमीफाइनल में स्वातेक ने एकतरफा सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक को आसानी के साथ 6-2, 6-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

पुरुषों के डबल्स से टॉप जोड़ी बाहर

पुरुषों के डबल्स के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में वर्ल्ड नंबर-1 और वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी को हार के साथ टूर्नामेंट से विदा होना पड़ा। अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच की नंबर-1 जोड़ी को नीदरलैंड के डेविड पेल और ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता की गैर वरीय जोड़ी ने 3 सेट में हराया। दोनों ने 7-6 (7-2), 6-7 (5-7), 6-7 (9-11) से सेमीफाइनल जीता।

मेंस सिंगल्स सेमीफाइन मुकाबले आज खेले जाएंगे

दूसरे नॉकआउट मुकाबले में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की नंबर-4 जोड़ी को ब्रिटेन के लॉयड ग्लासपूल और जूलियन कैश की नंबर-5 जोड़ी ने सीधे सेट में हराया। ब्रिटिश पेयर ने 6-3, 6-4 से मुकाबला जीता। उधर मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच, जैनिक सिनर, कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्ज ने बुधवार को ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। सेमीफाइन मुकाबले 11 जुलाई को खेले जाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here