टॉप सीड सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला जाएगा विंबलडन 2025 का फाइनल

0
70

टॉप सीड इटली के यानिक सिनर ने शुक्रवार को विंबलडन के दूसरे सेमीफाइनल में सात बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के मौजूदा चैम्पियन कार्लोस अल्काराज से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को कड़े संघर्ष के बाद 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (8-6) से हराकर लगातार तीसरी बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश किया।

सिनर की इस जीत ने महान जोकोविच का ग्रैंड स्लैम खिताबों की सिल्वर जुबली पूरी करने का सपना पूरा नहीं होने दिया। पहले दो सेट आसानी से जीत लेने वाले सिनर जब सर्बियाई दिग्गज जोकोविच से तीसरे सेट में 0-3 से पिछड़ रहे थे तब लगा कि दूसरे सेमीफाइनल का यह मुकाबला रोचक होने जा रहा है लेकिन इसके बाद सिनर ने मैच में नियंत्रण करते हुए तीसरा और निर्णायक सेट भी जीतते हुए विश्व नंबर 6 जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

जोकोविच शुरुआत में लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन सिनर ने शानदार तरीके से वापसी की। जोकोविच उन्हें अधिक समय तक नहीं रुक सके। नोवाक दोबारा लय हासिल नहीं कर सके। हालांकि वे 3-5 से पीछे होने के बावजूद संघर्ष करते हुए नजर आए। सिनर ने सर्बियाई खिलाड़ी को 6-4 से हराकर पहला सेट जीत लिया और शुरुआती बढ़त हासिल की।

दूसरे सेट में भी नोवाक जोकोविच को कोई राहत नहीं मिली। जोकोविच पर दबाव बढ़ा और सिनर ने 6-3 से दूसरा सेट भी जीत लिया। तीसरे सेट में सिनर ने नोवाक को 6-4 से हराकर अल्कराज के खिलाफ अपना फाइनल कन्फर्म किया। फाइनल 13 जुलाई को खेला जाएगा।

मौजूदा चैम्पियन कार्लोस अल्काराज ने साल 2023, 2024 में भी विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई थी, तब दोनों ही बार उन्होंने खिताब जीता था। पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने अपनी क्लास दिखाई और उनके सामने टेलर फ्रिट्ज टिक नहीं सके। कार्लोस ने बहुत ही आसानी से यह सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरे सेट में टेलर ने वापसी की और अच्छा खेल दिखाया। इस सेट को उन्होंने 7-5 से जीत लिया। इसके बाद मैच 1-1 से बराबरी पर था।

तीसरे सेट में कार्लोस अल्काराज कुछ और ही सोचकर आए थे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उनकी तेजी का टेलर के पास कोई जवाब नहीं था। वह इस सेट में बिल्कुल असहाय नजर आए। कार्लोस ने इस सेट को बहुत ही आसानी से 6-3 से जीता था। इसके बाद चौथा सेट टाई ब्रेकर में गया, जहां कार्लोस अपने विरोधी खिलाड़ी पर भारी पड़े। यह सेट उन्होंने 7-6(8-6) से अपने नाम कर लिया और इसी के साथ उन्होंने मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया।

कार्लोस अल्काराज अभी तक टेनिस की दुनिया में पांच ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। इसमें दो फ्रेंच ओपन (2024, 2025), दो विंबलडन ओपन (2023, 2024) और एक यूएस ओपन (2025) शामिल है। अब उनके पास छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here