विश्व खेल : भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों में सिर्फ ऋषभ यादव ने जीता कांस्य

0
95

भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों का चीन में चल रहे विश्व खेलों में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। ऋषभ यादव के कांस्य पदक को छोड़कर भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों के लिए विश्व खेलों में 9 अगस्त का दिन काफी निराशाजनक रहा जिसमें शीर्ष वरीयता प्राप्त मिक्सड टीम शुरुआती दौर में ही हार गई। ऋषभ जो कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे उन्हें सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी कर्टिस ली ब्रॉडनेक्स से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व खेलों में व्यक्तिगत कंपाउंड में ऋषभ यादव को सेमीफाइनल मैच में कर्टिस ली ब्रॉडनेक्स से 145-147 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऋषभ यादव ने कांस्य पदक 149-147 के अंतर से अपने नाम किया जिसमें उन्होंने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी अभिषेक वर्मा से बेहतर प्रदर्शन किया। अभिषेक को सेमीफाइनल मैच में नीदरलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त माइक श्लोएसर से 145-148 के अंतर से हार मिली थी।

भारतीय दल को सबसे बड़ी निराशा मिक्सड कंपाउंड इवेंट में मिली जिसमें क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहने के बाद अभिषेक वर्मा और मधुरा धामनगांवकर की जोड़ी पहले ही दौर में अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया से हार गई। भारतीय जोड़ी को मून यिउन और ली यून्हो से 151-154 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी का सफर भी खत्म हो गया। वहीं महिला व्यक्तिगत इवेंट में भी क्वार्टर फाइनल में जाकर चुनौती खत्म हो गई। मिक्स्ड स्पर्धा का यह परिणाम विशेष रूप से काफी चिंता वाला है क्योंकि 8 टीमों के ड्रॉ में पदक हासिल करने के लिए केवल दो में जीत की जरूरत थी। बता दें कि मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट लास एंजिल्स में होने वाले साल 2028 के ओलंपिक में पहली बार आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here