-सचिन तेंदुलकर-जेम्स एंडरसन ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का शानदार प्रदर्शन
– यशस्वी ने केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के साथ लगाईं बड़ी साझेदारियां
हेडिंग्ले की ‘ग्रीन सीमर’ पिच का खौफ खत्म कर पहले यशस्वी जयसवाल (101) और फिर शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में शतक जड़ भारत को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ा दिया है। यशस्वी जयसवाल ने पहले केएल राहुल और फिर कप्तान शुभमन गिल के साथ दो शानदार साझेदारियां कर लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड में पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के लिए खास बना दिया। समाचार लिखे जाने तक अंतिम सत्र का खेल जारी था। भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 312 रन बना लिए थे। इस समय तक 15 ओवर का खेल और बाकी था। दूसरे छोर से गिल (109) का साथ रिषभ पंत (42) निभा रहे थे।
टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्ट्रोक्स ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज सचिन तेंदुलकर-जेम्स एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जा रही है। चाय के बाद यशस्वी जयसवाल (101) को बेन स्ट्रोक्स ने बोल्ड कर उनकी शतकीय पारी का अंत किया। भारत का तीसरा विकेट 221 रनों पर गिरा। यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई।
हेडिंग्ले की ‘ग्रीन सीमर’ पिच का खौफ खत्म कर यशस्वी जयसवाल ने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ते हुए भारत को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ा दिया। यशस्वी जयसवाल ने पहले केएल राहुल और फिर कप्तान शुभमन गिल के साथ दो शानदार साझेदारियां कर लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड में पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के लिए खास बना दिया। टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्ट्रोक्स ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज सचिन तेंदुलकर-जेम्स एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जा रही है। यशस्वी के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान रिषभ पंत ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप रही थी। गिल ने अपना शतक 140 गेंदों पर 14 चौक्कों की मदद से बनाया।
यशस्वी जयसवाल आज बदले हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अपने शॉट्स हवा में खेलने से काफी हद तक परहेज किया और मिजाज के विपरीत जमीनी शॉट्स पर ध्यान दिया, जिसका उन्हें फायदा भी मिला और उनके बल्ले से रन निकले। जयसवाल ने पहले केएल राहुल के साथ 91 रनों की साझेदारी कर हेडिंग्ले की ग्रीन सीमर्स पिच का खौफ खत्म किया और फिर डेब्युटेंट साईं सुदर्शन (0) के जल्दी आउट हो जाने के बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ इंग्लिश गेंदबाजी की जमकर खबर ली।
गिल ने भी बतौर कप्तान खुद को साबित करते हुए शानदार पारी खेल उनको लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया। केएल राहुल ने ग्रीन टॉप पर 42 रनों की पारी खेल कर एक बार फिर दिखा दिया कि वे किसी भी विकेट पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए परफेक्ट हैं। राहुल को तेज गेंदबाज कार्स की गेंद पर जो रूट ने कैच किया, जबकि सुदर्शन की डेब्यू पारी अच्छी नहीं रही। वे बिना खाता खोले बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर स्मिथ के हाथों पकड़े गए। चाय के समय तक भारत ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए थे। यशस्वी जयसवाल 155 गेंदों पर एक छक्के और 16 चौक्कों की मदद से 100 और कप्तान शुभमन गिल 74 गेंदों का सामना करने 8 चौक्कों की मदद से 58 रन बनाकर क्रीज पर जमे थे।
जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों जगह पर पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ये कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं जो इंग्लैंड में शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। जायसवाल 23 साल 174 दिन की उम्र में टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी
सैयद मुश्ताक अली – 21 साल 221 दिन (साल 1936)
यशस्वी जायसवाल – 23 साल 174 दिन (साल 2025)
वीरेंद्र सहवाग – 23 साल 292 दिन (साल 2002)
विजय मर्चेंट – 24 साल 287 दिन (साल 1936)










