लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अनिल लाल (55) की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद धारदार गेंदबाजी की बदौलत राज गार्डन ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सीवीसीएल को 47 रन से शिकस्त दी।
पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
एनईआर स्टेडियम पर राज गार्डन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। कप्तान अनिल लाल ने 29 गेंदों पर चार चौके व चार छक्के से 55 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। आशीष बिंद्रा ने 35, सैयद आसिम ने 21 व सैफुल ने 15 रन जोड़े।
सीवीसीएल से राजेश जोशी को चार व संजय गिरि को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में सीवीसीएल निर्घारित ओवर में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सका।
रोहित ने 35, देवेश ने 23, नीरज तोमर व विकास अरोरा ने 15-15 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राज गार्डन से मोहम्मद शारिक को तीन व आलम जॉन को दो विकेट की सफलता मिली।











