जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में लिए 53 विकेट, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया

0
106

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए। वह इस सीरीज में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए हौव्वा बना हुए हैं। तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। इसके साथ ही इस गेंदबाज ने टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह के ऑस्ट्रेलिया में अब 53 टेस्ट विकेट हो गए हैं, जो कपिल देव के ऑस्ट्रेलिया में लिए गए 51 विकेट से दो अधिक हैं। ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड की पिचों पर 51 टेस्ट विकेट लिए थे। सिर्फ यही तीन भारतीय गेंदबाज विदेशी पिचों पर 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले सके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय गेंदबाज:
जसप्रीत बुमराह- 53 विकेट
कपिल देव- 51 विकेट
अनिल कुंबले- 49 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 40 विकेट
बिशन सिंह बेदी- 35 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here