सिराज स्मारक क्रिकेट में सीएपी, यूथ, क्रिएटर और एसएमआर की जीत

0
9

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित सिराज स्मारक अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट अकादमी पठान सीएपी ने यूपी रेंजर्स को 10 विकेट से यूथ क्लब ने ब्लेज बिलों को 66 रनों से, क्रिएटर क्लब ने चारमीनार क्लब को 10 विकेट से,कल्पना फाउंडेशन ने कंचन स्पोर्ट्स को 55 रनों से, एसएमआर क्लब ने रकून क्लब को 5 विकेट से तथा ब्लू इंटरनेशनल क्लब ने जीसीआरजी को 55 रनों से पराजित कर पूर्ण प्राप्त किया।

सेज क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतियोगिता का उद्घाटन सेज क्रिकेट ग्राउंड पर मुख्य अतिथि कासिम अली एमडी मी बिल्डर ने किया । इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक ग्रेस स्पोर्ट्स के प्रोपराइटर इशरत अली व नुसरत अली तथा सीएएल सचिव के एम खान, संयुक्त सचिव विकास पांडे, नईम चिश्ती एवं दिव्य नौटियाल, मुजाहिद बेग, गोपाल सिंह, युसूफ अली, अशोक बांबी,फैयाज अहमद, राकेश सिंह तथा सीएएल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सेज ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी रेंजर्स में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। आदित्य यादव ने 42 व आदित्य गुप्ता ने 19 में बनाए। जवाब में क्रिकेट अकादमी पठान ने बिना विकेट गंवाए 91 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच लाज पटेल ने चार विकेट लिया जबकि सुधांशु तिवारी ने 56 रन बनाए।

बालाजी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब में पांच विकेट पर 221 रन बनाए। कपिल ने 71 रनों का योगदान दिया। जवाब में ब्लेज विलो 155 रनों पर सिमट गई। क्रिएटर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चारमीनार क्लब 65 रनों पर सिमट गईए जवाब में क्रिएटर क्लब ने बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए।

एसएआर ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पना फाउंडेशन ने 222 रन बनाए, जवाब में कंचन स्पोर्ट्स 167 रनों पर सिमट गई। सिंद्रा ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए रकून क्लब ने 95 रन बनाए। जवाब में एसएमआर अकादमी ने 5 विकेट पर 96 रन बना दिए। जीसीआरजी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू इंटरनेशनल क्लब ने 184 रन बनाए। जवाब में जीआरजी 129 रनों पर सिमट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here