फीफा वर्ल्ड कप : चोरों ने पार कर दिए अंग्रेज टीम के जूते व अन्य उपकरण

0
2

वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले से कुछ दिन पहले इंग्लैंड टीम बड़ी मुश्किल मेंं फंस गई है। खबर है कि फ्लोरिडा से कंसास सिटी भेजे जा रहे खिलाड़ियों के बूट, फुटबॉल और अन्य उपकरण रास्ते में चोरी हो गए. अब टीम स्टाफ खिलाड़ियों के लिए नए बूट जुटाने में लगा है, जबकि एफए ने अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस घटना को ‘बड़ा हीस्ट’ (डकैती) बताया जा रहा है, जिसने इंग्लैंड कैम्प की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।

रिपोर्ट के मुताबिक- इंग्लैंड टीम ने वर्ल्ड कप से पहले फ्लोरिडा में अपना प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैम्प लगाया था. इस दौरान टीम ने न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और स्थानीय क्लब मियामी यूनाइटेड के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेले थे। ट्रेनिंग कैम्प समाप्त होने के बाद खिलाड़ी शनिवार सुबह विमान से कंसास सिटी (अमेरिका) स्थित टीम होटल पहुंचे, जबकि उनका सामान पहले ही सड़क मार्ग से भेज दिया गया था। इसी दौरान रास्ते में टीम का कुछ सामान चोरी हो गया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार चोर खिलाड़ियों के बूट, फुटबॉल और अन्य उपकरण लेकर फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद इंग्लैंड टीम के सपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here