उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ी मुख्य ड्रा में

0
26

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव व जॉय दास ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों के अंतिम राउंड में जीत के साथ मुख्य ड्रा मे प्रवेश किया। इसी के साथ हरियाणा के दो जबकि महाराष्ट्र व राजस्थान के एक-एक खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया।

प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

रविवार को क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव, जॉय दास, हरियाणा के सुनील कुमार व हर्ष मलिक, महाराष्ट्र के पांशुल ओबोवेजा और राजस्थान के अमित ने जीत दर्ज की और मुख्य ड्रा में पहुंच गए।

एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने बताया कि इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में 30 मार्च को मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन शाम 5:30 बजे मुख्य अतिथि प्रकाश डी (आईपीएस, डीजीपी रेलवे) के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here