जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी

0
6

ह्यूस्टन। जर्मनी ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। फेलिक्स नमेचा ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल किया और फिर पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी हासिल की, जिसे काई हावर्ट्ज़ ने गोल में बदलकर बढ़त को और बढ़ा दिया।
चार बार की चैंपियन टीम ने ग्रुप ई के इस मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। यह मैच वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे छोटे देश के खिलाफ था। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के साथ शानदार ‘वन-टू’ पासिंग के बाद नमेचा ने एक बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को कोने में पहुंचाया और टीम को बढ़त दिलाई।

चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने भी गोल किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। जर्मनी ने दूसरे हाफ में छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया।

ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से खेलेगी, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा। 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा।

जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा। जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का 7वां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here