एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में योग दिवस पर भव्य आयोजन, योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान

0
3

लखनऊ। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ गोमती नगर स्थित मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2 स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई), एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन एवं सीएफए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

वहीं योग विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने आगे कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है।

उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसएनआई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर फिटनेस एक्सपर्ट अभिषेक, सेंटर मैनेजर पूनम सिंह, वॉइस आर्टिस्ट पुष्पेन्द्र, सौरभ, अभय, प्रीति, आरोही, अथर्व, शैलजा, टीना, विनोद राजपूत और रोहित सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here